फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Responsible for counting the abandoned animals and keeping them in the cowshed

छुट्टा पशुओं की गिनती कर गोशाला में रखने को भूले जिम्मेदार

Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Responsible for counting the abandoned animals and keeping them in the cowshed
जौनपुर शहर को छुट्टा पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर पालिका परिषद ने पिछले दिनों अभियान चलाकर इनकी गिनती तो कर ली, लेकिन इनको पकड़कर गोशाला में रखना भूल गए हैं। इन छुट्टा पशुओं के शहर में इधर-उधर टहलने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। छुट्टा पशु ठेले से सब्जी व फल आदि उठाकर भी खा जाते हैं। इनसे टकरा कर अक्सर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों की इन समस्याओं के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सब कुछ जानकार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर में छुट्टा पशुओं को आतंक है। चाहे दिन हो अथवा रात, हर समय ये पशु शहर में देखे जा सकते हैं। शहर के पटरी व रेहड़ी दुकानों व ठेले पर से सामान उठाकर खा जाते हैं। छुट्टा पशु ठेले को भी पलट देते हैं। इससे दुकानदारों के सामानों की क्षति हो जाती है। सबसे अधिक दिक्कत भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होता है। इन स्थानों पर पशु टहलते रहते हैं, जिससे टकरा लोग अक्सर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। हालांकि नगर पालिका की ओर से तीन दिन पहले अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं की गिनती कराई गई। इस दौरान कुल 555 छुट्टा पशु टहलते हुए पाए गए, लेकिन अभी तक उनको गोशाला में रखने की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

वे अभी भी शहर में इधर-उधर टहलते देखे जा सकते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि तीन दिन पहले अभियान चलाकर शहर में इधर-उधर टहलने वाले छुट्टा पशुओं की गिनती कराई गई। इस दौरान 555 छुट्टा पशु घुमते हुए मिले। इन पशुओं को रखने के लिए पशुपालन विभाग को पत्र भेजा गया है। विभाग से ऐसे गोशाला की सूची मांगी गई है, जिसमें इन पशुओं को रखा जा सके। गोशाला की सूची पशुपालन विभाग की ओर से मिलते ही पशुओं को पकड़कर वहां रखवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed