फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Residents in the village were also given urban housing

गांव में रहने वालों को भी दे दिया शहरी आवास

Thu, 08 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Residents in the village were also given urban housing
बदलापुर। डूडा के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से नगर पंचायत क्षेत्र का आवास नगर क्षेत्र से बाहर ग्रामीण क्षेत्र को आवंटित कर दिया गया है। जानकारी होने पर अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र ने फर्जी आवास वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी करते हुए धन की रिकवरी कराने का निर्देश दिया है। लाभार्थियों को जारी नोटिस में बताया गया कि यदि आप लोग प्रथम किस्त का 50000 रूपये दो सप्ताह के भीतर नहीं जमा करा देते हैं तो आप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। इस बात को लेकर आवास के लाभार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर ग्राम पंचायत रैभानीपुर निवासी निर्मला पत्नी सुनील, कलावती पत्नी कुलपति, सत्ती पत्नी श्याम जी, कर्मा देवी पत्नी राम मिलन, रेखा पत्नी विनोद, ऊषा पत्नी बालमुकुंद, संगीता पत्नी अनिल, सुशीला पत्नी राम आसरे को प्रधानमंत्री शहरी आवास के तहत चयन किया गया है। चयन करने के बाद उन लोगों को आवास की पहली किस्त 50000 निर्गत भी कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डूडा विभाग को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। डूडा के यशवीर सिंह ने जांच पड़ताल भी किया है। परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच करायी गई है। लाभार्थियों से धन की रिकवरी के लिए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed