फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remembering Lokbandhu Rajnarayan

लोकबंधु राजनारायण को किया याद

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Remembering Lokbandhu Rajnarayan
सपा जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई। अल्फस्टीनगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि राजनारायण ने आजीवन समाजवादी सिद्धांतों की राजनीति की। रायबरेली लोकसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जीत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद देश में आपातकाल लागू हुआ था। यह राज नारायण की ही प्रतिबद्धता थी कि उन्होंने इंदिरा गांधी के विरुद्ध आवाज उठाई बल्कि उन्हें पराजित करते हुए गैर कांग्रेसी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव बबलू, राष्ट्रीय कार्य समिति यूथ ब्रिगेड के सदस्य आरिफ हबीब ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण के पद चिह्नों पर चलकर ही वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का काम समाजवादी कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान विजय प्रताप बागी, राजेश प्रजापति, मालती निषाद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शकील मंसूरी, मोनू सोनकर, अब्दुल्लाह कलीम, अब्दुल्ला अख्तर, राजा समाजवादी, धर्मेंद्र सोनकर, अमजद अली आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल और संचालन नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed