फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Religious tensions over loudspeaker at the site

धार्मिक स्थल पर लाउड स्पीकर को लेकर तनाव

Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Religious tensions over loudspeaker at the site
सूरापुर पड़ाव पर एक धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर रविवार को दो समुदाय के लोगों में कहासुनी, मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


 टायर में आग लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ और आधा दर्जन थानों की फोर्स और पीएसी के जवान पहुंच गए।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सड़क पर लाठियां पटकीं, लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। पुलिस ने धार्मिक स्थल से दो पुराने लाउडस्पीकर उतरवा दिए, लेकिन दूसरे समुदाय के लोग नए लाउड स्पीकर उतरवाने की जिद

 पर अड़े रहे। एसपी ने आश्वासन दिया कि लाउडस्पीकर बजने नहीं दिया जाएगा, तब रात करीब साढ़े नौ बजे जाम समाप्त हुआ।

  धार्मिक स्थल पर पहले से ही दो लाउडस्पीकर लगे थे। रविवार को दो और लगा दिए गए। इसकी जानकारी शाम को दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन


 इसी को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में धक्का-मुक्की मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने टायर में आग लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इससे तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसको देखते हुए पुलिस ने शाहगंज कस्बे से होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया। तब धार्मिक स्थल से पुराने दोनों लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए, लेकिर दूसरे समुदाय के लोग नया लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग पर अड़े

रहे। इसे लेकर पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई। एसपी ने आश्वासन दिया कि लाउडस्पीकर बजने नहीं दिया जाएगा, तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed