{"_id":"632b5ff2fe6b4b521e6900b4","slug":"religious-organizations-will-hit-the-road-if-the-problems-are-not-resolved-jaunpur-news-vns675447221","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगी पूजा समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगी पूजा समितियां
विज्ञापन
विसर्जन घाट स्थित नव दुर्गा मंदिर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बाद करते श्री दुर्ग?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवरात्र शुरू होने में चंद रोज बचे हैं। पूजा पंडालों और शोभायात्रा के मार्गों के गड्ढे दूर नहीं किए जा सके हैं। इस पर पूजा समितियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पूजा शुरू होने तक सड़कों की हालत दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति की विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में हुई बैठक में सड़कों की मरम्मत नहीं कराने पर नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने कहा कि वक्ताओं ने कहा कि पांच सिंतबर जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़कों व नालियों की मरम्मत, जर्जर तार बदलने और रोड के बीच लगे बैनर हटवाने की मांग की गई थी। डीएम ने एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय और नगर पालिका के अधिकारी संतोष मिश्र को समस्या दूर करने को कहा था। अब तक काम नहीं शुरू हो पाया है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते स्थिति हीं सुधरी तो दुर्गा पूजा महासमिति के साथ तमाम सामाजिक, धार्मिक संगठनों के समर्थक सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। पॉलिटेक्निक चौराहा से सिटी स्टेशन रोड, सिपाह मानिक चौक एवं किला होते हुए चहारसू, मानिक चौक से अटाला होते हुए भंडारी स्टेशन से रसूलाबाद होते हुए सकरमंडी तक, विसर्जन गली नखास, ओलंदगंज से कचहरी तिराहा, ताड़तला से तूतीपुर रोड, अहियापुर मोड़ से रेलवे तिराहा और भंडारी स्टेशन तक सड़क जर्जर है।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, आनंद अग्रहरि, गणेश साहू, रामरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्र, संतोष कुमार, शिवाकांत, निशाकांत द्विवेदी, अमित कुमार गुप्ता, सुमित उपाध्याय, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्र, विष्णु गुप्ता, आदि मौजूद रहे।