{"_id":"69b45cd261a103d6f80e5294","slug":"relief-from-waterlogging-rs-1-crore-released-for-drain-construction-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-151192-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, नाली निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, नाली निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन
बदलापुर। नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए विकास कार्यों की कवायद तेज हो गई है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयासों से स्वीकृत दो करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में से शासन ने पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कस्बे में समुचित जल निकासी न होने के कारण बारिश के दिनों में सड़कों और घरों में पानी भर जाने की गंभीर समस्या बनी रहती थी। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी।
धन आवंटित होने के बाद अब जल्द ही नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि इस बजट से वार्ड नंबर 8 (भलुआही) और वार्ड नंबर 1 के प्रमुख मार्गों पर नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
इसमें सर्वेश्वरी स्कूल से शशि आनंद के घर तक, हनुमान मंदिर से योगेश पांडेय के घर तक, एलबीएस स्कूल मार्ग, रुद्र कोचिंग एरिया, महराजगंज रोड, जौनपुर रोड और गल्ला मंडी रोड जैसे महत्वपूर्ण इलाके शामिल हैं।