{"_id":"60f460fa8ebc3e5f2e56a5d1","slug":"relief-from-sultry-heat-due-to-rain-jaunpur-news-vns601176241","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
रविवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली, वहीं किसान धान की रोपाई में जुट गए। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ स्थानों पर जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मुफ्तीगंज: रविवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण केराकत-जौनपुर मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के दौरान पुलिस चौकी में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। चौकी प्रभारी मुन्नीलाल कनौजिया ने हेड कंास्टेबल जय प्रकाश यादव, एचजी चंद्रशेखर व लाल बहादुर ने परिसर से पानी निकलवाने में सहयोग किया। करीब 20 दिन बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। रविवार को मड़ियाहूं, जमालापुर, निगोह, बरसठी क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
मछलीशहर: शनिवार की रात शुरू हुई हल्की बारिश से रास्ते में कीचड़ के कारण की परेशानी बढ़ गई। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वर्षा होने के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। खेतों में धान की रोपाई का काम भी शुरू हो गया है।