फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reflectors will be installed at cut points on the highway

Jaunpur News: हाइवे पर कट वाले स्थानों पर लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

Tue, 28 Mar 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Reflectors will be installed at cut points on the highway
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान हाइवे पर कट वाले स्थलों पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिया गया। एआरटीओ प्रशासन द्वारा जौनपुर से आजमगढ रोड, जौनपुर से सुल्तानपुर रोड, जौनपुर से मछलीशहर रोड एवं जौनपुर से वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना सम्भावित स्थानों की निरीक्षण पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई इस पर डीएम ने कहा कि सभी मार्गों पर संबंधित विभाग सड़कों को ठीक कराएं। लिंक मार्गों पर गति अवरोधक लगाया जाए, जगह-जगह साइनेज लगाने व सड़क के मध्य कट वाले स्थलों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा। पीडब्लूडी को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शास्त्री पुल की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर, अशिशासी अभियंता जैनू राम, एआरटीओ एसपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन स्मिता वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed