{"_id":"609ffa178ebc3e8dbc0f50aa","slug":"recovery-rate-was-88-27-positivity-only-3-62-percent-jaunpur-news-vns589665862","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी रेट हुई 88.27, पॉजिटिविटी सिर्फ 3.62 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी रेट हुई 88.27, पॉजिटिविटी सिर्फ 3.62 फीसदी
विज्ञापन
जौनपुर। करीब डेढ़ माह तक महामारी की भयावह स्थिति से जूझने के बाद अब राहत भरी खबरें आने लगी हैं। कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा जहां तेजी से बढ़ रहा है, वहीं नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिले का रिकवरी रेट 88.27 प्रतिशत हो गया है, जबकि पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 3.62 है। मृत्यु दर में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब यह आंकड़ा सिर्फ 1.01 ही रह गया है। एक माह पहले तक यह 1.6 प्रतिशत से अधिक था।
पंचायत चुनावों की शुरुआत के साथ मार्च के अंतिम सप्ताह में कोरोना के केस में अचानक वृद्धि हुई थी। पहले रोजाना सौ से डेढ़ सौ मरीज मिल रहे थे, फिर इनकी संख्या 400 तक पहुंच गई। पंचायत चुनाव के बाद रोजाना औसतन पांच सौ मरीज मिलने लगे थे। मरने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ रही थी। रोज 5-6 लोग कोरोना के प्रभाव से जिंदगी की जंग हार रहे थे। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची हुई थी। कोरोना कर्फ्यू के असर और जांच में तेजी के चलते अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। ताजा आंकड़े के तहत जिले में कोरोना के 2209 एक्टिव केस ही रह गए हैं। इसमें भी 2013 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। खास बात यह कि रिकवरी रेट में जबरदस्त वृद्धि हुई है। अब यह 88.27 प्रतिशत तक पहुंच गया है। शनिवार को पॉजिटिविटी रेट महज 3.62 तो मृत्यु दर 1.01 ही रहा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर, कर्मचारियों की मेहनत, रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से गांव-गांव जांच व मेडिकल किट के वितरण से स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
कोरोना से दो की मौत, 117 नए संक्रमित मिले
जौनपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 7579 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें महज 117 ही पॉजिटिव मिले। एंटीजन किट से 6308 लोगों की जांच में बस 19 में संक्रमण की पुष्टि हुई। शेष आरटी-पीसीआर जांच को भेजी गई रिपोर्ट में से 83 संक्रमित मिले हैं। दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन से 15 की जांच में कोरोना संक्रमण पाया गया। मछलीशहर सीएचसी की मेडिकल टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में रामपुर चौथार गांव में 65, मेदपुर बनकट गांव में 56 सहित कुल 121 लोगों की जांच की। इसमें दो लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को मड़ियाहूं के रघुनाथपुर निवासी 52 वर्षीय पुरुष और पाली सुभाषपुर निवासी 45 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। दोनों का एल-2 अस्पताल में उपचार चल रहा था। अब तक 208 लोगों की कोरोना से जान गई है। कुल 20600 संक्रमित मिले हैं।
रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों की हो रही जांच
जौनपुर। कोरोना संक्रमण का असर भले ही कम हुआ हो, लेकिन बाहर से आने वालों की जांच का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को चिकित्सकीय टीम ने 63 लोगों का एंटीजन और 30 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, गुजरात से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। प्लेटफार्म पर उतरने वाले हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही हैं। संदिग्ध लगने पर एंटीजन किट से जांच भी हो रही है। रोजाना 30 सैंपल आरटी-पीसीआर जांच को लिए जा रहे हैं।