फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recovery notice to ineligible beneficiaries of PM Awas Gramin

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अपात्र लाभार्थियों को रिकवरी की नोटिस

Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Recovery notice to ineligible beneficiaries of PM Awas Gramin
विकास खंड के घाटमपुर ग्राम पंचायत में छह अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिए जाने का मामला सामने आया है। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधित अपात्रों को रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में छह अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दे दिया गया है। इनके पास पक्का मकान है और सभी संसाधन मौजूद हैं। इसके बावजूद मनमानी तरीके से अफात्रों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण मुहैया करा दिया गया है। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसकी जांच सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राज बहादुर यादव को सौंपी गई। जांच करने के बाद जांच अधिकारी ने बीडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपी दी। जांच रिपोर्ट में छह अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का लाभ दिए जाने की बात कही। ग्राम पंचायत सचिव पूजा सोनी से नाराजगी जताते हुए अपात्रों से आवास की पहली किस्त 40,000 की वापसी के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में छह लोग अपात्र मिले हैं। इनसे रिकवरी की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed