फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recommendation for action against AE and JE, recovery will be made from the contractor, case will be filed if not paid

Jaunpur News: एई व जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति, ठेकेदार से होगी रिकवरी, न देने पर दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against AE and JE, recovery will be made from the contractor, case will be filed if not paid
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवरिहा संपर्क मार्ग की मरम्मत किए बगैर स्वीकृत 26.58 लाख रुपये निकालने की जांच शुरू हो गई है। सपा विधायक पंकज पटेल ने बगैर सड़क बने विभाग से पैसा जारी हो जाने का आरोप लगाया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने प्रकरण की जांच करते हुए एई राजेश कुमार व जेई अमित सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। निर्माण खंड के प्रभारी अधिशासी अभियंता राजेव राव ने बताया कि कागज पर सड़क की मरम्मत दिखाकर भुगतान कर दिया गया। इस काम को अनुरक्षण मद से विशेष मरम्मत योजना से कराया गया। मौके पर जब जांच की गई तो सड़क नदारद मिली। यह पाया गया कि मौके पर काम नहीं हुआ है और पैसे का भुगतान भी हो गया है। इसके लिए संबंधित जेई अमित सिंह व एई राजेश कुमार द्विवेदी जिम्मेदार है। तत्कालीन अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण हो गया है। दो माह से प्रभार देख रहा हूं। उसंबंधित जेई व एई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा चुका है। साथ ही ठेकेदार से रिकवरी की जाएगी, न देने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed