फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ravi Shankar University, Raipur defeated Vardhman University

पं. रविशंकर विवि रायपुर ने वर्धमान विवि को पराजित किया

Sun, 27 Feb 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar University, Raipur defeated Vardhman University
जौनपुर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली से आवंटित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबाल महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में टीमों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। कुलपति एवं कुल सचिव ने एआईयू एवं विश्वविद्यालय का ध्वज फहराया तथा बैंड की धुन पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अति प्रो. निर्मला एस मौर्य कुलपति ने किया। खिलाडि़यों को प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बधाई दी। कुलपति ने सभी खिलाडि़योें से परिचय प्राप्त किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि अपनी प्रतिबद्धता तथा खेल को खेल भावना से खेलने को कहा। डा. विजय प्रताप तिवारी संयुक्त सचिव खेलकूद परिषद ने स्वागत किया गया। उद्घाटन का पहला मैच वर्धमान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल और पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। इसमें पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर ने वर्धमान विवि पश्चिम बंगाल को 17-04 से पराजित किया। दूसरे मैच में मणिपुर विश्वविद्यालय मणिपुर ने कल्याणी विश्वविद्यालय पंश्चिम बंगाल को 21-16 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगता के तीसरे मैच में उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के न आने सेएपीएस विश्वविद्यालय, रीवा को वाक ओवर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed