फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raped then strangled with blade

Jaunpur News: दुष्कर्म किया फिर ब्लेड से रेत डाला गला

Tue, 21 Mar 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raped then strangled with blade
थाना क्षेत्र के असवां गांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे 17 मार्च को अरहर के खेत में धारदार हथियार से गला काटकर की गई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही हत्या में प्रयोग किया गया ब्लेड, युवती का बैग, मोबाइल आदि बरामद लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया था। घटना कोउसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने मामले का सोमवार को खुलासा किया। बताया कि पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती जंघई स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। दो साल पहले से ही उसे अपने दूर के रिश्तेदार प्रीतम कुमार निवासी वीरेसावं सराय ममरेज जिला प्रयागराज से प्रेम हो गया। दोनों शादी करने को भी राजी थे। इसी बीच कुछ दिन पहले युवती की बातचीत किसी अन्य लड़के से होने लगी, जिससे प्रीतम चिढ़़ने लगा। उसके मना करने पर युवती नहीं मानी। नाराज प्रीतम ने युवती को विश्वास में लिया और उसे मोबाईल कर उसके घर बुलाया। वह उसे लेकर प्राथमिक पाठशाला असवां के पास अरहर के खेत में पहुंंचा। दुष्कर्म किया फिर ब्लेड से उसका गला रेत डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने युवती का स्कूल बैग, कागजात व ब्लेड को नागरिक डिग्री कालेज जंघई के ग्राउंड में लगे पेड़ के सुरक्षा हेतु ईंट के घेरे में छिपा दिया। युवती के मोबाइल को वरुणा नदी में फेक दिया। युवती के मोबाइल नंबर व अन्य साक्षों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed