फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raped a teenage girl on the pretext of marriage and pressurized her to convert her religion.

Jaunpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

Sat, 13 Jan 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Raped a teenage girl on the pretext of marriage and pressurized her to convert her religion.
शाहगंज (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म, धोखाधड़ी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा सात अन्य पर साजिश रचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन साल तक अपने ही घर में रखा। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी ने जब शादी करने के लिए कहा, तब आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। किशोरी के इन्कार करने पर युवक ने उसको भगा दिया। इसके बाद किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी डा.अजयपाल शर्मा के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में अजरम, इम्तियाज, अहद, मोहम्मद नसीम, शबनम, खुश्गुल, मोहम्मद एहसान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मुख्य आरोपी सैफी सलमानी फरार है।
विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed