फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ramesh Chandra Mishra won the battle to save the legacy and politics

विरासत और सियासत बचाने की जंग में जीते रमेश चंद्र मिश्रा

Fri, 11 Mar 2022 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Chandra Mishra won the battle to save the legacy and politics
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा सीट पर सियासत और विरासत बचाने की सीधी जंग में भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र मिश्रा बीस पड़े। उन्होंने सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे को कांटे के मुकाबले में हराकर लगातार दूसरी बार विधायक बने।
विज्ञापन

साल 2012 में नव सृजित विधानसभा बदलापुर में अब तक तीन चुनाव हो चुके हैं। साल 2012 में सपा से ओम प्रकाश दुबे बाबा विधायक बने थे। उन्हें 65278 मत मिला था। साल 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र मिश्रा चुनाव जीते थे। इस चुनाव में उन्हें 60237 मिले थे, जबकि बसपा के लालजी यादव को 57865 मत मिले थे। वहीं, सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे को 46545 मत पाकर तीसरे स्थान पर आ गए थे। इस बार सपा ने उन्हें हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका दिया था। लेकिन, मतगणना के दौरान भाजपा के सिटिंग विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखा। दूसरे स्थान पर सपा के ओम प्रकाश दुबे तो अंतिम तक बसपा के मनोज सोमवंशी रहे। आखिर में रोचक मुकाबले में रमेशचंद्र मिश्रा बीस पड़े और जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैंने विकास किया है, जनता से जो वादा किया हूं, उसे पूरा करूंगा। सदन में जनता की बातों को दमदारी से उठाता आया हूं और उठाउंगा, मेरे कार्यकाल में काम अधूरे थे उन्हें पूरा कराऊंगा। साथ ही बदलापुर को जिला बनवाने के लिए आवज उठाऊंगा। - रमेश चंद्र मिश्रा, बदलापुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed