फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rambhavan gets the honor of best cadet

रामभवन को मिला सर्वोत्तम कैडेट का सम्मान

Fri, 31 Jul 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rambhavan gets the honor of best cadet
जौनपुर। पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा होने पर गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। एसपी अशोक कुमार ने परेड की सलामी ली और सभी 200 आरक्षियों को शपथ दिलाई। आरक्षी रामभवन को सर्वोत्तम कैडेट का सम्मान मिला जबकि चंद्रशेखर मिश्रा और विशाल चौधरी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

यहां प्रशिक्षण पूरा करने वाले आरक्षियों में से 171 रिक्रूट आरक्षी 30 वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा, 28 रिक्रूट आरक्षी 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी व एक रिक्रूट आरक्षी 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ जाएगें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अरक्षियों को भी एसपी ने सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने सभी आरक्षियों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। वर्ष 2020 बैच के 200 रिक्रूट आरक्षियों की पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आयोजित आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह में एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को संयुक्त रूप से पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलायी। अंत: कक्ष विषयों मे राहुल कुमार, शनि कुमार, नित्यानन्द त्रिपाठी, देशराज, देवानन्द
विज्ञापन

और अमित कुमार को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। जबकि वाह्य विषयों मे प्रद्युम्न यादव, विशाल चौधरी, कुलदीप मौर्य, शुभम तिवारी, देशराज, रामभवन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार भी मौजूद थे। एसपी ने आरक्षियों को प्रशिक्षण देने वालों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed