फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ram devotees will become witnesses of the historic moment by decorating their houses and courtyards.

Jaunpur News: घर-आंंगन सजकर तैैयार, आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेंगे रामभक्त

Mon, 22 Jan 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees will become witnesses of the historic moment by decorating their houses and courtyards.
जौनपुर। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ समय शेष हैै लेकिन रघुनंदन की अगवानी के लिए तैयारी कई दिनों से हो रही है। लोगों ने पलकें बिछा रखीं तो हर मन राम भजन में रमा है। शहर से लेकर गांव तक भगवा लहरा रहा, जयश्रीराम की गूंज है। घर-आंगन, मठ मंदिरों के साथ सार्वजनिक स्थल सजाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए लोग उत्साहित हैं। मंदिरों के साथ ही घरों में रामचरित मानस, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। जिलेभर में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जा रही है। 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जाएगा। गोपीघाट पर डेढ़ लाख दिए जलाने की तैयारी भी की गई है।
विज्ञापन

आरएसएस व आनुषांगिक संगठनों के साथ रविवार की दोपहर एक बजे नगर के बीआरपी इंटर कालेज में शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से रविवार को विभाग प्रचारक अजीत एवं जिला प्रचारक रजत के प्रभु श्री राम का पूजन अर्चन के बाद बीआरपी इंटर कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकली। यह यात्रा लाइन बाजार, सद्भावना पुल, किला, अटाला मस्जिद, कोतवाली, ओलन्दगंज जेसीज होते हुए बीआरपी मैदान पर जाकर समाप्त हुई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। विभाग प्रचारक अजीत ने कहा कि 500 वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा हिंदू समाज कर रहा था वह ऐतिहासिक दिन आ गया है। संयोजक डा.तेज सिंह ने कहा कि राम हमारे रग रग में हैं। इस मौके पर प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, जिला संघ चालक डा.सुभाष सिंह, सह जिला संघ चालक प्रेमचंद्र, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा.संदीप पांडेय, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविंद्र, सह जिला कार्यवाह सतीश, राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डोभी : भव्य शोभायात्रा पड़सौरी से मोढ़ेला, चंदवक, खुज्झी होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा में पूर्व प्रमुख केडी सिंह, पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, चिराग पांडेय, सुरेंद्र सोनकर, गोलू मिश्रा, दिन्नु पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरईपार : क्षेत्र के कटका गांव में श्रीप्रकाश दुबे ने अखंड राम चरित मानस का पाठ का आयोजन हुआ। भुआकला गांव के गोपी सिंह एवं भाजपा के नेता मनीष सिंह ने अपने आवास पर अखंड राम चरित मानस का पाठ का आयोजन किया।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला कटरा स्थित राधा कृष्ण मंदिर (ऊमर वैश्य धर्मशाला) में 22 जनवरी होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। समूचे नगर में भ्रमण कर मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। रथ पर राम,मां सीता, लक्ष्मण व हनुमान विराजमान थे। यात्रा में चेयरमैन कपिल मुनि ऊमर वैश्य, जगदीश ऊमर वैश्य आदि शामिल रहे।
शाहगंज : श्री रामजानकी मंदिर से प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाल कर नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से चलकर पुरानी बाजार के रास्ते एराकियाना चौराहा, जौनपुर रोड, कोतवाली चौराहा, डाकखाना तिराहा, जेसी चौक, भांदी चुंगी तिराहे से पुरानी बाजार, संगत जी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने राम आरती कर की। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, शीतला प्रसाद अग्रवाल, अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
केराकत: संयोजक दिनेश पांडेय एवं उनके साथियों ने बरइछ मोढ़ेला से भगवान राम की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख डोभी अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी एवं बीना सिंह रघुवंशी ने किया।
जफराबाद : वीरभानपुर गांव में पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, आमोद सिंह, उमेश मिश्रा, शशिकांत पाठक आदि मौजूद रहे।
बक्शा : बक्शा के गोपालापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा नेता पाणिनि सिंह व प्रमोद यादव के नेतृत्व में मंदिर परिसर पर विधिवत झाड़ू पश्चात भजन कीर्तन किया गया।
करंजाकला ब्लाक के मल्हनी बाजार में उर्मिला विद्यालय आदमपुर मोड़ से कलश शोभायात्रा व झांकी रथ, डीजे के साथ शुरू हुआ। भ्रमण करते हुए बाजार के पूर्व पक्का पोखरा पर हनुमानजी का दर्शन करके वापस शोभायात्रा शिव मंदिर अफलेपुर पहुंची। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, डॉ सुभाष सिंह, सुनील यादव, शैलेश सिंह आदि रहे। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी गांव में एक दिन पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। गांव के ही बाल कलाकार व युवा प्रभु श्री राम जानकी, हनुमत, लक्ष्मण के रूप में नजर आए तो ग्रामीणों ने उन पर पुष्प वर्षा कर चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान दसरथ बिंद, अतुल मिश्रा, जोगेंद्र बरनवाल, प्रमोद गुप्ता आदि रहे। मीरगंज : राम-जानकी मठ तिलौरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राम-जानकी मठ के भक्तों, विश्व हिंदू परिषद के मछलीशहर प्रखंड के कार्यकर्ताओं व भाजपा के मंडल मीरगंज के पदाधिकारियों ने सहभाग किया। इस मौके पर मठाधीश रवींद्र महाराज, ललित मोहन तिवारी, महेश चौरसिया, रामनारायण सेठ, अवधेश तिवारी, धैर्य सिंह आदि रहे।



राजाबाजार : महराजगंज के सनातनियों व श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें कई संत भक्त व विहिप के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के कई सम्मानित प्रधानों ने भी शोभायात्रा में सहभाग किया। इस मौके पर प्रधान आजाद सिंह, धीरज चौबे, आशीष अभिषेक आदि रहे।

25 सौ दीपों से होंगे रोशन
सिंगरामऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में उल्लास छाई है। इस दिन सिंगरामऊ के त्रिभुवन बाबा धाम में 2500 दीपक व शिव मंदिर झलियवहा बाबा में सैकड़ों दीप जलाए जाएंगे। साथ ही लोग सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
सांसद ने श्री गौरीशंकर धाम में लगाई झाड़ू
सुजानगंज : श्री गौरी शंकर मंदिर सुजानगंज में रविवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी, भोलानाथ मिश्र, मुन्ना मिश्र, चंदन त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, विवेक शर्मा, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।


मंदिरों में हो रहा सुंदरकांड
जफराबाद। बाबा लालदास राम जानकी मंदिर, नासही हनुमान मंदिर, नावघाट हनुमान मंदिर, हिसार कोर्ट मंदिर पर राम चरित मानस, भजन कीर्तन, हरि कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हो रहा है। प्रभारी ईओ एसडीएम लाल बहादुर व चेयरमैन प्रतिनिधि ओवैश खान ने मंदिरों पर पहुंचकर जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed