फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rajni got the first vaccine of Carbiwax in the district

रजनी को लगा जनपद में कार्बीवैक्स का पहला टीका

Thu, 17 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rajni got the first vaccine of Carbiwax in the district
जौनपुर। 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बुधवार को टीकाकरण राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में शुरू हुआ। बदलापुर के अजय सिंह की बेटी रजनी सिंह (14) को कार्बीवैक्स का पहला टीका लगाया गया। दूसरे नम्बर पर उमेश सिंह के बेटे श्रेयस सिंह (12) को टीका लगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उन्हें कोविड टीकाकरण का सर्टिफिकेट प्रदान किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के करीब 1 लाख 90 हजार बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बच्चों को कार्बीवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसे ईबायोलाजिकल कम्पनी ने तैयार किया है। पहले दिन कुल 22 बच्चों को कार्बीवैक्स का टीका लगाया गया। जनपदवासियों से अपील किया कि जल्द से जल्द 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

डीआईओ डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस समूह के बच्चों को कार्बीवैक्स वैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिन बाद लगाई जाएगी। इसके बाद जनपद के सभी केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों का कोविड टीकाकरण होली के बाद वृहद रूप से किया जाएगा। बच्चों का टीकाकरण सातवें चरण के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को एहतियाती डोज लगाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ, संयुक्त राष्ट्र बाल आपात कोष (यूनीसेफ) की जिला मोबलाइजेशन कोआर्डिनेटर (डीएमसी) गुरदीप कौर, यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर शेख आफजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगा 68.31 लाखा लोगों को टीका
जौनपुद। जिले में अभी तक 68.31 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण की डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 38.57 लाख को पहली डोज, 29.23 लाख को दूसरी डोज तथा 50,249 को एहतियाती (प्रीकाशनरी) डोज शामिल है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कुल 4.77 लाख डोज लग चुका है। जिसमें से 2.93 लाख से अधिक को पहली डोज तथा 1.83 लाख को दूसरी डोज, 18 से 44 वर्ष के 41.31 लाख डोज टीका हो चुका है। इसमें से 24.03 लाख को पहली डोज तथा 1.28 लाख को दूसरी डोज लग चुका है। 45 से 60 वर्ष के 12,86,912 डोज का टीकाकरण हो चुका है। जिसमें 6,91,055 को पहली डोज तथा 5.95 लाख को दूसरी डोज लग चुका है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 8.48 लाख डोज लग चुका है। इसमें से 4.40 लाख को पहली डोज, 3.86 लाख को दूसरी डोज तथा 20,705 लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed