फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rajnath Singh will come on 27th, will tell 29500 booth presidents the mantra to feed lotus

27 को आएंगे राजनाथ सिंह, 29500 बूथ अध्यक्षों को बताएंगे कमल खिलाने का देंगे मंत्र

Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh will come on 27th, will tell 29500 booth presidents the mantra to feed lotus
भाजपा के काशी क्षेत्र की 27 नवंबर को होने वाले 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। टीडी पीजी कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं, जो कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर कमल खिलाने का तरीका बताएंगे। ऐसे में इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में संगठन लगा हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने डाक बंगले में सम्मेलन की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक की। इस दौरान व्यवस्था प्रमुख बनाए गए। जिसमे कार्यक्रम के प्रमुख जिले के जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता और सुनील तिवारी को बनाया गया है। मंच व्यवस्था प्रमुख जिला महामंत्री ई.अमित श्रीवास्तव और उनके तीन सहयोगी डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा अखिल रहेंगे। वाहन व्यवस्था प्रमुख जिला मंत्री अभय राय और उनके सहयोगी जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश सोनकर रहेंगे। जलपान व्यवस्था प्रमुख जिला मंत्री प्रमोद यादव और उनके सहयोगी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विपिन द्विवेदी रहेंगे। अतिथि व्यवस्था प्रमुख भूपेंद्र पांडेय व जिला मंत्री डॉ उमाशंकर सिंह रहेंगे। आवास व्यवस्था प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघनिया और उनके सहयोगी जिला मंत्री राज पटेल रहेंगे। पार्किंग व्यवस्था प्रमुख किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय और उनके सहयोगी जिला महामंत्री किसान मोर्चा इंद्रसेन सिंह और पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह रहेंगे। सुरक्षा वालंटियर प्रमुख आशीष जायसवाल और उनका सहयोग युवा मोर्चा और उत्तरी मंडल के पदाधिकारी करेंगे। ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था प्रमुख धर्मपाल कन्नौजिया और उनके सहयोग में सुनील सेठ रहेंगे। चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख डॉ अमरनाथ पांडेय और उनके सहयोग में आशीष गुप्ता रहेंगे। कार्यक्रम एवं प्रांगण व्यवस्था प्रमुख जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा और उनका सहयोग करेंगे। सभासद नंदलाल यादव, मैदान के बाहर के साज सज्जा प्रमुख अनिल गुप्ता और उनका सहयोग करेंगे। दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ता, प्रोटोकॉल एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख विनीत शुक्ला और उनका सहयोग करेंगे। नरेंद्र गुप्ता, मीडिया व्यवस्था प्रमुख जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और उनका सहयोग करेंगे, साथ ही उनके सह मीडिया प्रभारी सुशान्त चौबे एवं प्रतीक मिश्रा, आईटी प्रमुख जिला आईटी संयोजक रोहन सिंह सहयोग करेंगे। इनके उनके सहयोगी अवनीश यादव रहेंगे। सोशल मीडिया प्रमुख जिला सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ राय और उनका सहयोग हर्ष मोदनवाल करेंगे। पेयजल व्यवस्था प्रमुख सभासद विपिन सिंह और उनके सहयोगी बसंत प्रजापति रहेंगे। स्वच्छता व्यवस्था प्रमुख अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री सरस गौंड और उनके सहयोग में सभासद सतीश सिंह त्यागी और संतोष मौर्य रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने नियुक्त सभी व्यवस्था प्रमुखों को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने व जिम्मेदारीयों की जवाब देही तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed