{"_id":"577953164f1c1b6b697f9e1d","slug":"rain-waterlogging-in-several-areas-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से शहर के कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से शहर के कई इलाकों में जलभराव
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रविवार की दोपहर बाद हुई बारिश में नगर के पुरानी बाजार में मस्ती करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन रविवार को भी जिले भर में खूब बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।
दिन में तेज धूप भी थी। तीसरे पहर करीब तीन बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छाने लगे और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही उमस से लोगों को निजात मिल गई।
बारिश के चलते हवा में घुली ठंडक से लोगों को काफी राहत मिल गई। शहर के निचले इलाकों में पानी डूब गया। जल निकासी की समुुचित व्यवस्था न होने के चलते बारिश का पानी सड़क पर ही डूब गया।
विज्ञापन
नालियों का गंदा पानी भी सड़कों से होकर कई लोगों के घरों में घुस गया। जिससे आस पास के लोगों को परेशानी हुई। नगर के पुरानी बाजार, ओलंदगंज और ताड़तला, आदि इलाकों में बारिश बंद होने के बाद भी काफी देर तक पानी सड़कों पर ही जमा रहा। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा उधर से गुजरने वालों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।