फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain water harvesting system built in school and every village

विद्यालय और हर गांव में बनाए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Fri, 16 Jul 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system built in school and every village
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार बैठक हुई। जिसमें भू-जल सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। डीएम ने कहा कि 16 से 20 जुलाई तक जल संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों से जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और बीडीओ को निर्देशित किया कि अपने ब्लाक के प्रत्येक गांव में एक तालाब में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना सुनिश्चित करें। जिससे वर्षा के जल का संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के एक हजार गांव का धारा 24 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन गांवों की रिपोर्ट एसडीएम से लेकर पहले उन गांवों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य शुरू किया जाए। बीएसए को निर्देश दिया किया कि सभी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का कार्य शीघ्र शुरू कर दें। जिससे जल की प्रत्येक बूंद को संचित किया जा सके। डीआईओएस सभी कॉलेजों से बात करके सुनिश्चित कर ले कि जिन कालेजों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बना है उन कालेजों में बनवाने का कार्य शीघ्र शुरू करें। बीडीओ यह बताएं की उनके क्षेत्र में कितने नहर और नाले हैं। जिसमें सिर्फ बारिश का पानी आता है और बाकी समय सूखे पड़े रहते हैं। उनको चिन्हित कर चेकडैम बनवा दें, जिससे जल स्तर को बढ़ाया जाय सके। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जल स्तर को बढ़ाने का सबसे बेहतर उपाय है। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed