{"_id":"5eee3e7e8ebc3e433121dd20","slug":"rain-in-jaunpur-and-drains-become-blocked-after-rain-jaunpur-news-vns5312741185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद सड़कें बनी झील, नालियां जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद सड़कें बनी झील, नालियां जाम
विज्ञापन
जौनपुर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। गड्ढों में पानी भरने से सड़कें झील बन गईं। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर पसर गया है। इससे राहगीरों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक कमोवेश ऐसे ही हाल हैं। गड्ढायुक्त सड़कों में बारिश का पानी भरने के बाद लोग जान हथेली पर लेकर आवागमन को विवश दिखे। दूसरी ओर कीचड़ और फिसलन ने भी दुश्वारियां बढ़ाई हैं।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज के लिए जाने वाली हालत दयनीय हो गई है। सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। रेलवे फाटक से लेकर पुरऊपुर तक सड़क पर बीच में बड़े गड्ढे बन गए हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। रेलवे फाटक के पास गढ्ढे की गिट्टियां बिखर गई है। जिससे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान नेता सीताराम पटेल, त्रिपुरारी शंकर पटेल, सपा नेता भोलाराम सरोज, धर्मराज पटेल आदि ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
केराकत: शनिवार को भोर से शुरू हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। नगर के नार्मल स्कूल के मैदान पर जलभराव के चलते मैदान झील का रूप ले लिया है। जिसके चलते मैदान से सटे शेखजादा मोहल्ला के लोगों का नगर में आवागमन बाधित हो गया है। क्षेत्र के मुफ्तीगंज, बेलांव, आजाद नगर आदि बाजारों में जलभराव से काफी कठिनाई लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
सुजानगंज: सड़क के किनारे बन रही नाली का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। कुछ स्थानों पर नाली को खुला छ़ोड दिया गया है, जिससे बरसात में लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। थाने के बगल पकौड़ी की दुकान चलाने वाले रमेश सिंह का कहना है कि नाली खोदे जाने की वजह से पानी जमा हो जाता है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। मुफ्तीगंज: सुबह से हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार में मुख्य मार्ग पर जल भराव से आवागमन प्रभावित रहा। गंदे पानी में से लोग आ जा रहे है।