{"_id":"5e176e5c8ebc3e87e86b3035","slug":"rain-cold-jaunpur-news-vns5043162107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज किसानों को डरा रहा है। आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के चलते फसलों पर संकट के आसार बने हुए हैं। गेहूं की बोआई करने वाले किसान ओलावृष्टि की आशंका से सहमे हुए हैं तो आलू, चना, सरसों और सब्जी की खेती के लिए बारिश खतरनाक बताई जा रही है। उधर, आम लोगों के लिए भी बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार की रात हुई हल्की बरसात से ठंड में इजाफा हुआ है। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। कई मोहल्लों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही।
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार बना हुआ है। बुधवार से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में हल्की बारिश भी हुई थी। देर रात फिर बारिश शुरू हो गई। शहर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का क्रम बना रहा। बारिश के चलते जहां सड़कों पर कीचड़-फिसलन से राहगीरों को आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है, वहीं ठंड में इजाफा से भी परेशानी बढ़ी है। गुरुवार को दिन का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दिन भर बादल छाए रहने और सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की जुगत में लगे रहे। शहर के कई मोहल्लों में बारिश के चलते कीचड़ से लोग परेशान रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पंकज जायसवाल ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहेगा। बारिश के भी आसार हैं। गुरुवार को उत्तरी पश्चिमी दिशा से 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का रुख रिकार्ड किया गया। फसलों की देखभाल के प्रति किसान सचेत रहे।
बारिश से सरसों, आलू में रोग का खतरा
मौसम के रुख का सबसे ज्यादा असर आलू, सरसों और सब्जी की खेती पर है। कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक आलू में झुलसा रोग की संभावना बनी हुई है। वहीं सरसों में माहू का खतरा है। सब्जी की भी फसल भी रोगग्रस्त हो सकती है। ऐसे में किसान विशेष सावधानी बरतें। आलू को झुलसा से बचाने के लिए मैंकोजेब की दो ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
फाल्ट से रात भर गुल रही कई मोहल्लों की बिजली
बारिश के बाद बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। बुधवार की रात बारिश के दौरान रामाश्रम कॉलोनी की गली नंबर नौ में एलटी लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते रामाश्रम कॉलोनी, अहमद खां मंडी, मडिय़ाहूं रोड आदि क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली के अभाव में लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। सुबह मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई तो फिर कुछ देर बाद फाल्ट आ गया। मरम्मत के लिए फीडर नंबर तीन को बंद रखा गया। इससे पॉलीटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, उमरपुर, सहकारी कॉलोनी, मछलीशहर पड़ाव क्षेत्र की बिजली घंटों बंद रही। तारापुर कॉलोनी में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। एक्सईएन नज्म अहमद ने बताया कि बारिश के बाद फाल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत कराकर इसे दुरुस्त करा दिया है। तारापुर कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है।