फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway officials inspected the station, built circles

रेलवे के अफसरों ने किया स्टेशन का निरीक्षण, बनवाए घेरे

Mon, 04 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Railway officials inspected the station, built circles
16- भंण्डारी रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करते डीआरएम व डीएू दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गुजरात में फंसे उत्तर प्रदेश और बिहार के 1200 लोगों को लेकर साबरमती एक्सप्रेस के आने की सूचना के बाद रेलवे अफसरों ने सोमवार को भंडारी (जंक्शन) रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्रियों को खड़े होने के लिए प्लेटफार्म पर एक-एक मीटर की दूरी पर घेरे बनवाए। सैनिटाइजेशन कराया गया। ट्रेन पहुंचने से पहले स्टेशन परिसर को सील कर दिया जाएगा और जांच के बाद ही बाहर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद गुजरात में बड़ी संख्या में यूपी, बिहार के लोग फंसे हुए हैं। उनकी ओर से लगातार घर पहुंचाने की मांग की जा रही है। केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन के जरिए उन्हें घरों तक भेजने की व्यवस्था की है। इसी के तहत गुजरात के साबरमती से स्पेशल ट्रेन 09313 और 09414 यूपी-बिहार के विभिन्न जिलों के 1200 यात्रियों को लेकर सोमवार की सुबह जौनपुर के लिए रवाना हुई। वाराणसी के एडीआरएम रवि चतुर्वेदी, स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन सिंह, असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर प्रतीक श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त डीके चौहान, डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ल ने स्टेशन पर जाकर व्यवस्था देगी। ट्रेन में सबसे ज्यादा 127 यात्री अमेठी जिले के हैं। इनके अलावा जालौन, औरैया, प्रतापगढ़, गोरखपुर जिलों के यात्री शामिल हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। सभी यात्रियों की चेकिंग के बाद ही बसों में बैठाकर आगे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

घर भेजने को लगाई गई 50 बस
स्पेशल ट्रेन से जौनपुर आने वाले यात्रियों को उनके जिले तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 50 बसें लगाई गई। एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश के बाद चालक-परिचालक को मुस्तैद कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सात टीमों को स्वास्थ्य जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों से किराया वसूलने की निंदा
जौनपुर। प्रवासी मजदूरों से ट्रेन का किराया वसूलने के मुद्दे पर विपक्षियों ने केंद्र सरकार की निंदा की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय शंकर दुबे अज्जू ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर बेबस और लाचार हैं। उनसे किराया वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से सभी प्रदेश इकाइयों को मजदूरों का किराया वहन करने के निर्देश का भी स्वागत किया। कहा कि कांग्रेस ने साबित किया है कि वहीं गरीब मजदूर तबके की सही हितैषी है। उधर, सपा नेता अजीत यादव बाबा के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों से किराया वसूलने संबंधी फैसले की निंदा की। कहा कि पीएम केयर फंड में जमा की जा रही धनराशि से मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed