{"_id":"5e404faa8ebc3ee609014f73","slug":"rail-chatter-near-shahganj-trains-passed-on-kashan-jaunpur-news-vns5096952194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज के पास पटरी चटकी, काशन पर गुजारीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगंज के पास पटरी चटकी, काशन पर गुजारीं ट्रेनें
विज्ञापन
शाहगंज के पास टूटी रेल पटरी
शाहगंज। फैजाबाद-वाराणसी रेल मर्ग पर सीधाई रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की रात रेल पटरी टूटी हुई मिली। रेल पटरी टूटने की खबर मिलते ही विभाग में अफरातफरी मच गई। ट्रेनों का संचालन काशन के सहारे किया गया।
देर रात में रेल पटरी की देखभाल के लिए निकले कर्मचारी राजनाथ सीधाई रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी उनकी नजर ज्वाइंटर के पास टूटी रेल पटरी पर पड़ी। उन्होंने फौरन इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर इंजीनियरिंग सेक्शन के अधिकारी मौक पर पहुंच गए। इधर से गुजरने वाली ट्रेन सद्भावना एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस आगि ट्रेनें काशन पर चलाई गईं। सुबह में ट्रैक की मरम्मत होने के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने इस तरह की जानकारी से इनकार किया है।