फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raids at three places in Jaunpur, fake medicines worth lakhs recovered, one arrested

जौनपुर में तीन स्थानों पर छापा: लाखों की नकली दवाएं बरामद, एक गिरफ्तार, दो को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

Sun, 13 Feb 2022 10:25 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 10:25 AM IST
सार

जलालपुर बिबनमऊ गांव में अच्छेलाल के घर पर दबिश में पांच बोरे में सैंपल (डाक्टरों को देने वाली) की दवाएं बरामद हुईं, जिनके नकली होने आशंका जताई जा रही है। इन दवाओं की कीमत करीब पांच लाख आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Raids at three places in Jaunpur, fake medicines worth lakhs recovered, one arrested
नकली दवाओं के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग्स विभाग ने जौनपुर में चल रहे नकली दवा के काले कारोबार का खुलासा किया है। बीते 24 घंटे में तीन स्थानों पर छापा मार कर ड्रग्स विभाग की टीम ने करीब सात लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद की हैं। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य सप्लायर और एक अन्य दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


ये 30 रुपये में तीन सौ की दवा दुकानदारों को बेचते थे। असिस्टेंट कमिश्नर औषधि केजी गुप्ता ने बताया कि विभाग को कुछ दुकानों से नकली दवा बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक जौनपुर चंद्रेश दुबे को ग्राहक बनाकर रामपुर बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भेजा गया।
विज्ञापन


यहां से नकली दवा के सप्लायर इसी थाना क्षेत्र के भानापुर गांव निवासी संदीप दीक्षित के बारे में पता चला। शाम को उसे बाजार में बुलवाया गया तो वह साथ में नकली एंटी बायोटिक्स दवाएं जिफिक्जिम, एजिथ्रोमाइसिन, जिफी 500 आदि लेकर आया। टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो लाख की नकली दवाएं बरामद हुईं। उससे पूछताछ के बाद टीम ने शनिवार को नेवढ़िया के भवानीगंज बाजार स्थित एन एल श्रेयांश फार्मेसी पर छापा मारा। यहां पांच हजार की नकली दवाएं बरामद होने पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया।

इसी तरह जलालपुर बिबनमऊ गांव में अच्छेलाल के घर पर दबिश में पांच बोरे में सैंपल (डाक्टरों को देने वाली) की दवाएं बरामद हुईं, जिनके नकली होने आशंका जताई जा रही है। इन दवाओं की कीमत करीब पांच लाख आंकी जा रही है। इसके बाद टीम ने आरोपी की जलालपुर-थानागद्दी मार्ग स्थित बंद पड़ी कृष्णा मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया।

नकली दवाओं की सप्लाई करता था अच्छेलाल 

रामपुर में गिरफ्तार संदीप दीक्षित लाकडाउन में मुंबई से घर आया था। यहां कोई काम न मिलने पर इस धंधे में शामिल हो गया। वह अच्छेलाल से दवाइयां लेता था। उसके पास से पूर्व में भी नकली दवाइयां बरामद हुई थी। इस मामले में उस पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
 

जौनपुर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए तीन टीमें लगाई हैं। पूर्व में नकली दवा बेचने के आरोप में 15 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। -केजी गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर औषधि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed