फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of person who missing for three days was found in paddy field in jaunpur

जौनपुर: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव धान के खेत में मिला, सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था

Sat, 12 Sep 2026 04:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

जौनपुर में 10 सितंबर को सामान खरीदने सधीरनगंज बाजार के लिए घर से निकले लल्लन गौतम का शव शनिवार को खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Dead body of person who missing for three days was found in paddy field in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र के सपही गांव से तीन दिन पहले लापता लल्लन गौतम (56) का शव शनिवार को सधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सपही गांव निवासी लल्लन गौतम सामान खरीदने के लिए 10 सितंबर को घर से साइकिल से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश शुरू किए लेकिन कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन करने के बाद लल्लन गौतम के पुत्र विजय गौतम ने रामपुर थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह सधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में पानी के बीच उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 


पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed