फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   raders Play a Crucial Role in the Development of Society and the Nation: Banwarilal Kanchhal

समाज और राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका : बनवारीलाल कंछल

Sun, 26 Jul 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
raders Play a Crucial Role in the Development of Society and the Nation: Banwarilal Kanchhal
जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की अध्यक्षता नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारीलाल कंछल रहे। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

बैठक में जनपद के विभिन्न तहसीलों, नगरों, कस्बों एवं बाजार इकाइयों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के व्यापारियों की समस्याओं को रखा। व्यापारियों ने बाजारों में मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण, यातायात, बिजली, साफ-सफाई, जिला पंचायत की बाजारों में मनमाना शुल्क, खाद्य विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर व्यापारिक उत्पीड़न, जीएसटी रिटर्न सहित अन्य व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी अन्य समस्याओं से मुख्य अतिथि एवं प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। शाहगंज तहसील के बाजार पटैला निवासी व्यवसायी विनोद सेठ को प्रांतीय मंत्री पद पर मनोनयन किया। नगर की सीमा पर पहुंचने पर नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त एवं त्रिलोचन इकाई के अध्यक्ष आलोक वर्मा स्वागत किया। मुख्य अतिथि बनवारीलाल कंछल ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की प्रत्येक जायज समस्या के समाधान संगठन करेगा। जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रांतीय मंत्री शकील अहमद, जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, विजय गुप्ता, अरुण कमलापुरी, जीवन लाल अग्रहरि, डॉ. नरसिंह, लल्लन प्रताप सिंह, इकराम अंसारी, पवन गुप्ता मौजूद रहे। संचालन आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed