फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Quick disposal of pending files

लंबित पत्रावलियों का शीघ्र करें निस्तारण

Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Quick disposal of pending files
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को तहसील व कोतवाली का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान मातहतों में अफरा- तफरी मची रही। जिलाधिकारी सबसे पहले तहसील का मुआयना करने पहुंचे। जहां पूरे परिसर में घूम कर साफ-सफाई व भवनों की स्थिति की जानकारी लिया। इसके बाद वह उपजिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां 12-13 वर्षों से लंबित फाइलों को देखा तथा एसडीएम लाल बहादुर को ऐसी फाइलों का शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, संग्रह कार्यालय, नजारत, रजिस्ट्रार कानूनगो, खतौनी कक्ष, अभिलेखागार सहित आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां संबंधित पटलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डीएम कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पहुंचते ही पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। तत्पश्चात रजिस्टर नंबर 4, 8, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, एससीएसटी सहित आदि अभिलेखों को देखा तथा पूरी तरह संतुष्ट दिखे। गोशाला में विद्युतीकरण तो आईटीआई स्कूल का निर्माण कार्य जून तक पूरा कराने जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम लाल बहादुर, सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार मृदुला दुबे, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed