फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Questions were raised on the land occupation Parasnath

भूमि कब्जे को लेकर पारसनाथ पर उठे थे सवाल

Fri, 30 Oct 2015 01:01 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 30 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Questions were raised on the land occupation Parasnath
जिले के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव कैबिनेट मंत्री तो बने रहेंगे लेकिन उनके पास कोई विभाग नहीं होगा। इसकी औपचारिक घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। कैबिनेट मंत्री जमीनों पर कब्जा करने के मामले में
विज्ञापन


 चर्चा में    आए थे। राज्यपाल से 27 और 30 जुलाई को मिलकर मर्दानपुर निवासी ऊषा मौर्या ने आरोप लगाया था कि कैबिनेट मंत्री और उनके पुत्र भू माफियाओं को       शरण दे रहे हैं। फर्जी पेपर तैयार कराकर बेनामी संपत्ति औने पौने
विज्ञापन


दाम पर खरीद रहे हैं। राज्यपाल ने एक अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। 23 सितंबर और 30 सितंबर को भी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। राज्यपाल के कहने पर मुख्यमंत्री ने एक
विज्ञापन
विज्ञापन


 अक्तूबर को ऊषा मौर्या को अपने आवास पर बुलाकर उनकी समस्या सुनी। 26 अक्तूबर को ऊषा मौर्या ने फिर राज्यपाल को पत्र लिखा कि सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत चुनाव के दौरान बदलापुर की एसडीएम ममता मालवीय की गाड़ी से एक


युवक को जबरन उतार ले जाने की जानकारी भी खुफिया एजेंसियों ने मुख्यमंत्री को दी थी। कई अन्य मामलों में भी सपा के ही लोगों ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस संबंध में कुछ भी कहने से कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed