{"_id":"67b9f358ed57d908060ca3a5","slug":"question-papers-were-delivered-to-83-examination-centers-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-130122-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 83 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 83 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार को सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंचा दिए गए। शनिवार को दूसरे दिन 8 रूट की बसों से 83 केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। सेामवार से जिले के 218 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजने के लिए कुल बीस रूट पर 20 बसें लगाई गई थीं। पहले दिन शुक्रवार को 12 बसों से 135 केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे गए थे। शनिवार को दूसरे दिन भी डीआईओएस की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के लिए प्रश्न पत्र भेजे गए। बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले के 218 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में कराई जाएंगी। परीक्षा में 155102 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 74938 और इंटर में 80164 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 218 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली की शाम 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्न पत्र भेजे गए हैं। प्रश्न पत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। रिजर्व सेट के लिए अलग से अलमारी रखवाई गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक के पास एक-एक चाबी रहेगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर डबल लाॅक में सीसी टीवी की निगरानी में प्रश्न पत्र रखवा दिए गए हैं।