फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Quarantined person dies, villagers panic

क्वारंटीन किए गए व्यक्ति की मौत,ग्रामीणों में दहशत

Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Quarantined person dies, villagers panic
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के निकुंभपुर सेऊर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन में रखे गए शख्स की शनिवार की रात मौत हो गई। वह भदोही जिले का निवासी था। तीन दिन पूर्व पत्नी और कुछ रिश्तेदारों के साथ ऑटो से मुंबई से ससुराल आया था। मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिना कोई जांच या सैंपल लिए शव को उसके घर भेज दिया। मौत से क्वारंटीन में रखे गए अन्य लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा निवासी राजकुमार गौड़ (45) तीन दिन पूर्व मुंबई से ऑटो रिक्शा लेकर अपनी पत्नी शकुंतला, साला रामआसरे, सहित पांच लोगों के साथ सेउर गांव स्थित अपने ससुराल आया था। इन सभी को निकुंभपुर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन में रखा गया था। इसमें राजकुमार की तबीयत खराब चल रही थी, मगर सेंटर पर किसी भी तरह की थर्मल स्क्रींनिग नहीं कराई गई। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात राजकुमार की तबीयत बिगड़ने पर ससुरालीजन सीएचसी रामनगर ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफरकर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को एंबुलेंस से उसके घर बरदहा चौरी भेज दिया गया। इस बाबत रामनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मृतक मधुमेह रोगी थी। उसे पूर्व में दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। उसे सीने में दर्द की शिकायत थी। जिला अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के चंद मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में सैंपल नहीं लिया गया था। मड़ियाहूं एसडीएम कौशलेश मिश्र ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि चिकित्सकों से इस बारे में जानकारी लेंगे। संभव है कि मरीज में कोई संदिग्ध लक्षण नहीं रहे होंगे, इसलिए सैंपल नहीं लिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed