फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   pyara Sija Hai Tera Dwar Bhavani...

पूजा पंडालों में सजाई गई है मनमोहक झांकी

Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
pyara Sija Hai Tera Dwar Bhavani...
नईगंज में स्वास्तिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित पंडाल में माता की पूजा करते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवरात्र के चलते देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को मां के दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों में भोर से देर रात श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिन भर देवी मंदिर मां के जयकारे से गूंजते रहे। जगह-जगह पूजा पंडालों में मां की आकर्षक झांकी सजाई गई है। पूजा पंडालों में भी देर रात तक दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शहर के अहियापुर मोड, बदलापुर पड़ाव, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा समेत अन्य पूजा पंडालों में मां की आकर्षक झांकी सजाई गई है। शाम होते ही देवी पूजा पंडाल झालर की रोशनी से जगमगा रहे हैं। शहर से ग्रामीण इलाकों के लोग दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं। शाम को आरती के समय पूरा शहर मां के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: ग्रामीण क्षेत्रों में लगे दुर्गा पंडालों में दुर्गा मां के जयकारे शाम होते ही लगने लगते हैं। शाम होते ही माहौल भक्तिपूर्ण हो जाता है। गांव की महिलाएं बच्चे आदि तमाम लोग भीड़ की शक्ल में दर्शन पूजन के लिए आते हैं। देर रात तक भजन कीर्तन में भाग लेते हैं। मुफ्तीगंज, रामपुर, मुर्तजाबाद, आजाद नगर शिव नगर, इटैली आदि बाजारों में कई पूजा पंडाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर:नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भक्तों द्वारा लगाए गए देवी पंडालों पर शारदीय नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं । हर कोई देवी पंडालों पर पहुंचकर मातारानी के रूप का दर्शन कर पूजन कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के कुरनी (तिवारी का पूरा) समाधगंज, बरईपार, बेलवाई, सरायभोगी, सुजानगंज, हरीपुर, बेलवार, मधुपुर, मुंगराबादशाहपुर, निभापुर, गरियाव, जंघई, गोधना बाजार, बंरावा, तिलोरा, जमुहर सहित तमाम बाजारों और यहां के आसपास के गांवों में भी पूजन पंडाल सजाये गए हैं। देवी पंडालों पर सुबह शाम आरती देवी गीत, देवी पचरा से क्षेत्र गुंजायमान हैं।

सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम 6 बजे से रात आठ बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नवरात्र की तैयारियों को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहार, किसान आंदोलन और कानून व्यवस्था के बारे में निर्देश दिया। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अजय साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed