फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University students protest at vice chancellor office Questions raised on evaluation of Final Year Exam Result Released

यूपी: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन पर उठे सवाल, छात्रों को फेल करने का आरोप, धरने पर बैठे छात्र

Tue, 21 Sep 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Sep 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal University students protest at vice chancellor office Questions raised on evaluation of Final Year Exam Result Released
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र धरने पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लेकिन तमाम छात्र फेल हो गए हैं। आरोप है कि पास छात्रों को भी फेल कर दिया गया है। छात्र मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में छात्रों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी और कृषि एमएससी कृषि व स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि विवि. द्वारा जारी रिजल्ट में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी है। 25 फीसदी से अधिक छात्र फेल हो गए हैं।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में करीब सात सौ से अधिक महाविद्यालय का परिणाम गलत तरीके से घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


18 सिंतबर को जारी हुआ था परिणाम
इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। जो रिजल्ट 18 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड किया था उसमें काफी खामियां मिल रही हैं। छात्रों का कहना है कि अगर फेल छात्रों की कापी फिर से जांच कर रिजल्ट नहीं जारी किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने बताया की विवि ने रिजल्ट तैयार करने में गड़बड़ी की है। छात्र रोहित का कहना है कि उनके मार्कशीट पर फेल लिख दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहना है कि जो बच्चे शिकायत करेंगे उनकी समस्या का समधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed