फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University can become the new counting place

पूर्वांचल विवि बन सकता है नया मतगणना स्थल

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal University can become the new counting place
करंजाकला। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर नया मतगणना स्थल बन सकता है। इसके लिए डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के लिए विश्वविद्यालय को सुरक्षित बताया।डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अजय कुमार साहनी पहुंचे थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान एक साथ हजारों की संख्या में परीक्षक बैठते हैं, वहां विधानसभा चुनाव के लिए विश्वविद्यालय परिसर को स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने एडीएम राम प्रकाश को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम, पार्टी रवानगी एवं मतगणना स्थल से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ जितेंद्र दुबे, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी राधा कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed