फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University became champion

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय बना चैंपियन

Thu, 23 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal University became champion
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एकलव्य स्टेडियम में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में 104 अंक हासिल कर चैंपियन बन गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को प्वाइंट फाइट के 70 किलो ग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तमन्ना ने स्वर्ण पदक, वीर बहादुरसिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रियंका ने रजत पदक तथा अविनाशा विश्वविद्यालय की काथरिका देवी एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की प्रियंका चंद ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट के 50 किलो ग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विवि रोहतक की रचना ने स्वर्ण पदक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की कोमल भारद्वाज ने रजत पदक तथा अटल बिहारी वाजपेयी विवि बिलासपुर की लौकिता चौहान एवं काजी नजरूल विवि पं. बंगाल की रिया करमाकर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 55 किलो ग्राम भारवर्ग में महर्षि दयानन्द विवि रोहतक की प्रीती ने स्वर्ण पदक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की प्रियंका कुशवाहा ने रजत पदक तथा एसएनडीटी विश्वविद्यालय मुंबई की क्लोरा जेम्स डी कोस्टा एवं वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की संजना सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 60 किलो ग्राम भार वर्ग में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की भारगवी ने स्वर्ण पदक, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की अंजली ने रजत पदक तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तन्नू एवं उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा की रोशयानी बेगम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने 104 अंक प्राप्त कर विजेता, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक ने 91 अंक प्राप्त कर उपविजेता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने 57 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं अविनाश विश्वविद्यालय तमिलनाडू ने 42 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। समापन मौके पर मुख्य अतिथि कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने पुरस्कार और ट्राफी प्रदान किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव प्रो. ओपी सिंह, एआर अजीत प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।निर्णायक रेफरी अरविन्द, मुख्य निर्णायक रिंग विवेक एएस केरला, मुख्य निर्णायक ततामी, सीमासैनी हरियाणा, आनंद वालू आन्ध्रा, संजू केरला, अवनीश गौतम, विकास कुमार,अमित कुमार, सोनू सैनी यूपी, दीपक हरियाणा, बल्देव पंजाब, अंजू शर्मा हरियाणा,के समर्थ तमिलनाडु, सतेन्द्र कुमार उत्तराखण्ड, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed