फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Puja in the temple and devotees descended

मंदिर और पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 20 Oct 2015 12:42 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 20 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Puja in the temple and devotees descended
नवरात्र की सप्तमी के दिन सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए मंदिर और पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार की भोर से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम होते ही शहर भीड़ से पट गया।
विज्ञापन


 पूजा पंडालों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भोर से लंबी कतार लगी रही। ग्रामीण इलाकों की भीड़ से बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


 बाल संस्था चौरा माता मंदिर रुहट्टा के संस्थापक हुलहुल गुप्त व्यस्थापक विमलेश गुप्त की देखरेख में नियमित हवन-पूजन चल रहा है।
सिटी  स्टेशन रेलवे क्रासिंग स्थित मां आद्य शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा की गई। सप्तमी का दिन मां काली का होता है। इस दिन मां का दर्शन पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में नवरात्र का पहले दिन से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग रही हैं। मां काली भक्तों के भाग्य का नवसृजन करती हैं। ज्ञान, भक्ति, वैराग्य, शांति की प्राप्ति होती हैं।

 कलयुग में काली जी की कृपा का  विशेष महत्व हैं। जो भक्त सच्चे दिल से मां की पूजा करते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

सुजानगंज के मां अन्नपूर्णा दुर्गापूजा समिति प्रेमकापूरा इस वर्ष अपना रजत जयन्ती वर्ष के रूप में मना रही है। अष्टमी को मां को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा व नवमी को भव्य जागरण का कार्यक्रम होगा।

 बदलापुर: कस्बे में नवगीतांजति दुर्गापूजा समिति संरक्षक जय प्रकाश सेठ, दीपांजलि दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष जोगेन्द्र निगम, मां वैष्णव दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सत्यम सिंह, मां सिंह वाहिनी दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, मां


शेरावाली दुर्गापूजा समिति, मुख्य दुर्गापूजा समिति, अष्ठभुजा दुर्गापूजा समिति जागरण हो रहा है। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर में माँ काली शक्ति पीठ तथा दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चन के लिए उमड़ी। माँ कालीजी के मन्दिर में श्रद्धालु माँ को चुनरी तथा प्रसाद नारियल चढ़ाकर पूजा अर्चन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed