{"_id":"b0e34a32a293e8c6b34a62b0cebe91f9","slug":"public-demand-for-water-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व पानी की व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व पानी की व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम पर्व पर बिजली व पानी सहित अन्य समस्याओं को दूर करने को लेकर अजादारी काउंसिल के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें मोहर्रम पर्व पर बिजली, पानी उपलब्ध कराने सहित साफ-सफाई कराने की मांग की गई। पत्रक में शाम छह बजे से प्रात: सात बजे तक बिजली आपूर्ति मुहैया कराने, चीनी, केरोसिन का तेल व गैस वितरित कराने, नगर में साफ-सफाई, गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाने आदि व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई। पत्रक सौंपने वालों में एएमडेजी, अफसर हुसैन, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, अलीऔन, इसरार हुसैन एडवोकेट, मिर्जा जावेद सुलतान, जमीन हसन, रजनी, नासिर रजा व राजू मिर्जा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन