फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: Chit found with student in Yoga exam, had answers to all questions

पूविवि : योग की परीक्षा में छात्र के पास मिली चिट, सभी प्रश्नों के थे उत्तर

Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
PU: Chit found with student in Yoga exam, had answers to all questions
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो रहा है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर के आईबीएम भवन में योग की परीक्षा के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई। नकल करते पकड़े गए छात्र के पास से बरामद चिट पर सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे मिले। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बीकॉम द्वितीय वर्ष चौथे सेमेस्टर के योगा विषय की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहीं कक्ष निरीक्षक समरीन तबस्सुम की नजर एक छात्र की संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। उन्होंने उसकी तलाशी ली तो छात्र के पास एक चिट मिली। जिस पर लिखे उत्तर परीक्षा प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खा रहे थे। इससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। उपस्थित शिक्षक और अन्य छात्र भी इस बात से हैरान रह गए कि परीक्षा से पहले उसके पास सवाल का उत्तर कैसे मौजूद है। चिट मिलने से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना लगने पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्र के मूल ओएमआर सीट को जब्त कर उसे एक सीलबंद लिफाफे में डाल कर विश्वविद्यालय की यूएफएम (अनुचित साधन निवारण) कमेटी को भेज दिया। छात्र को एक नई ओएमआर शीट देकर परीक्षा देने की अनुमति दी गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नकल करने की पुष्टि हुई है। छात्र की उत्तर पुस्तिका को जांच के लिए यूएफएम कमेटी को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed