फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Provide online knowledge in Hindi language online orientation of Purvanchal University

हिंदी भाषा में वैश्विक स्तर पर ज्ञान उपलब्ध कराएं शिक्षक, पूविवि का आनलाइन ओरिएंटेशन

Wed, 25 Nov 2020 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Provide online knowledge in Hindi language online orientation of Purvanchal University
जौनपुर। पूविवि के मूक्स प्रकोष्ठ (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज) में बुधवार को एक दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मूक्स के विविध पहलुओं पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों की रुचि और ज्ञान अर्जन के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में वीडियो उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि हिमाचल प्रदेश के मूक्स प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. ओएसकेएस शास्त्री ने कहा कि आज देश में शिक्षकों और विशेषज्ञ अंग्रेजी भाषा में मूक्स पर वीडियो उपलब्ध करा रहे हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में वीडियो उपलब्ध होने पर विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जन में सहूलियत मिलेगी। हिंदी में विभिन्न विषयों का ज्ञान वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों को आगे आना होगा। शिक्षक उपलब्ध साहित्य का अध्ययन कर अपना वीडियो तैयार करें, तब वह विद्यार्थियों को प्रभावित कर पाएंगे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आज विश्व के तमाम देश शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा नये रूप में हमारे सामने आई है। संयोजक प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में विवि के शिक्षकों को ऑनलाइन कंटेंट बनाकर विश्व पटल पर योगदान देने की जरूरत है। संचालन आयोजन सचिव डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष गुप्ता ने किया। सहयोग डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने किया। वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, अनू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed