फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest by planting paddy on pit road

गड्ढेयुक्त सड़क पर धान लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 01 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest by planting paddy on pit road
निगोह। बरसठी क्षेत्र के चार जिलों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले आठ वर्षों से बदहाल है। इस मार्ग की ओर न तो अधिकारियों का ध्यान जा रहा है न ही प्रतिनिधियों की। आवागमन में रहागिरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। कई बार इस मार्ग की मरम्मत कराने के लिए आवाज उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई। रविवार को ग्रामीणों ने गड्ढे युक्त मार्ग पर धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बरसठी क्षेत्र निगोह बाजार का मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। बारिश के वक्त इस गड्ढा युक्त सड़क में जलजमाव के कारण अक्सर राहगीरों को समस्या उठानी पड़ती है और दुकानदारों की दुकान बारिश तक नहीं चलती है उसका सबसे बड़ा कारण यह मार्ग है। इसलिए आक्रोशित जनता ने बीच सड़क पर धान लगाकर सरकार का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने जो बेहतर रास्ता देने का वादा किया था वह जुमला है सिर्फ झूठ पर झूठ बोलकर जनता को छलने का कार्य करती है। सिर्फ जनता का खून चूसने का काम सरकार कर रही है। महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। आम जनता की मुश्किलों पर और भी मुसीबतों का बोझ डालती जा रही, लेकिन सच्चाई यह है। कि सरकार अपने किए गए वादों में अभी तक खरा नहीं उतर पाई है। क्षेत्र के लोगों ने सांसद विधायक से इस रास्ते को बनवाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। यह मार्ग कुल 4 जिलों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है। जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, व जौनपुर जिले में जाने के लिए इसी रास्ते से लोगो को होकर जाना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि हम सभी दुकानदार इस रास्ते की वजह से बारिश के वक्त इतना ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि हमारे दुकान पर कोई भी ग्राहक नहीं आते जिससे दुकानदारी भी नहीं चल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed