फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest against distorted mentality and submitted memorandum

Jaunpur News: विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Protest against distorted mentality and submitted memorandum
देश में बढ़ती विकृत मानसिकता और सुनियोजित षड्यंत्रों को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन पॉलिटेक्निक चौराहा, कृषि भवन परिसर से शुरू होकर वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में सभा के रूप में समाप्त हुआ। सभा में बजरंग दल के जिला मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली मानसिकता के लोग राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में नासिक स्थित (टीसीएस) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट हो गया है कि विकृत मानसिकता का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमरावती में एक मुस्लिम मोहम्मद अयाज ने 180 नाबालिग हिंदू कन्याओं का शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल किया। इसके अलावा देशभर में हिंदू कन्याओं का शोषण कर जबरन धर्मांतरण कराने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है।

ज्ञापन देने के दौरान प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह, बजरंग दल प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, सह मंत्री लालमणि पांडेय, विभाग संयोजक सूरज, संयोजक अनिल कौशल, संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, जिला मंत्री सुनील मौर्य, महेंद्र सिंह, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, सह संयोजक शिवम अग्रहरि, आनंद उपाध्याय, राहुल बाबा, सूरत सेठ, नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, विशाल मोदनवाल सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, सुनील शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed