फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal of 2.5 million passes in the meeting of Kshetra Panchayat

क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढाई करोड़ का प्रस्ताव पास

Tue, 22 Sep 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Proposal of 2.5 million passes in the meeting of Kshetra Panchayat
सुईथाकला। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रमुख कविता वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय सत्र 2020-21 में विभिन्न मदों के तहत विकास कार्यों के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी सदस्यों को बगैर किसी भेदभाव के गांव के विकास के लिए पर्याप्त धन दिया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान भगासा मोनू सिंह ने 14वें व 15वें वित्त की राशि से जिला प्रशासन की ओर से जबरन शौचालय निर्माण कराने के निर्देश को वापस लेने व शौचालय बनवाने के लिए अतिरिक्त धन ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने की मांग की। डीअशरफाबाद के ग्राम प्रधान रमेश शुक्ला ने ग्राम पंचायत में वर्षों से सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने पर एतराज जताया।
विज्ञापन

कहा कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी नहीं है, बल्कि विकासखंड मुख्यालय पर संबद्ध होकर मौज कर रहे हैं। ग्राम प्रधान उचगांव ने पहले से दी गई सूचना के बाद भी बैठक में नहीं आने वाले पूर्ति अधिकारी संजय यादव समेत अन्य अफसरों-कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय उच्चाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करने की मांग की। इस दौरान एडीओ पंचायत रमाशंकर सिंह, बीईओ राजनारायण पाठक, ललित दीक्षित, बम बहादुर सिंह, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed