फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Property worth Rs 1 crore of Olma Council State Vice President Shahabuddin confiscated

Jaunpur News: ओलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 19 Oct 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 1 crore of Olma Council State Vice President Shahabuddin confiscated
खुटहन। पटैला गांव निवासी व ओलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन उर्फ शहबू के घर बृहस्पतिवार को पहुंची हरदोई व स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स व तहसील शाहगंज की टीम ने एक करीब करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया। मकान और दो दुकानें सील कर दी गईं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी हरदोई के आदेश पर की गई। कुर्की के दौरान शाहगंज के तहसीलदार अशोक कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

शहाबुद्दीन करीब छह माह पूर्व हरदोई जिले में पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में वह जेल से छूटा था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। हरदोई के डीएम के आदेश पर वहां से आई पुलिस टीम ने थाना प्रभारी खुटहन योगेंद्र सिंह के साथ पटैला गांव पहुंच गई। जहां पुलिस बल की मौजूदगी में तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, कानूनगो और लेखपाल द्वारा गांव में मुनादी कराकर 50 वर्ग मीटर का भवन व करीब 200 वर्ग मीटर में बनी दो दुकानें व करीब दो बीघा व्यावसायिक भूमि कुर्क कर दिया। सभी अचल संपत्तियां तहसीलदार को सुपुर्द मानी जाएंगी। शहाबुद्दीन का छोटा भाई अकरम जिला पंचायत सदस्य है और एक छोटा भाई पटैला से ग्राम प्रधान भी है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न थानों में शहाबुद्दीन के खिलाफ मारपीट, झगड़े, धमकाने जैसे मामलों को लेकर कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। पशु तस्करी का मामला हरदोई जिले से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed