फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Program of PM Narendra Modi, Akhilesh and Satish Chandra Mishra also proposed

UP Chunav 2022: जौनपुर में आज डिंपल और जया बच्चन की रैली, कल होगा भाजपा के दिग्गजों का जुटान

Sat, 26 Feb 2022 01:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 01:07 PM IST
सार

जौनपुर में सातवें चरण में मतदान है। आज डिंपल यादव और जया बच्चन जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जौनपुर आ रही हैं। कल भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Program of PM Narendra Modi, Akhilesh and Satish Chandra Mishra also proposed
डिंपल यादव, जया बच्चन - फोटो : फाइल

विस्तार

विधानसभा चुनाव में अब सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वे दिन-रात माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। अब उनके पक्ष वोट और माहौल बनाने के लिए बड़े-बड़े नेताओं और स्टार प्रचारकों का भी आना शुरू होगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रत्याशियों और पार्टी के जिलाध्यक्षों ने स्टार प्रचारकों की मांग की है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल है। जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कहना है कि 26 फरवरी को सपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने के लिए डिंपल यादव  और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ आ रहीं हैं। व
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य और  ओम प्रकाश राजभर भी प्रचार करेंगे
दोनों स्वामी विवेकानंद कॉलेज मड़ियाहूं और मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के पंडित सभापति दुबे इंटर कॉलेज उतराई, बड़ेरी, अरुआवा बाजार के मैदान सभा करेंगी। वहीं, पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्च को आएंगे पीएम मोदी

वहीं, भाजपा के मछलीशहर के जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने बताया कि तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अभी कार्यक्रम स्थल तय किया जा रहा है। वहीं, इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हौज ट्रॉमा सेंटर के पास मैदान में चुनावी सभा कार्यक्रम प्रस्तावित है।

दूसरी ओर, भाजपा के जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को सिंगरामऊ में मनोज तिवारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा, प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अनुप्रिया पटेल, महेंद्र पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद आदि बड़े नेताओं के कार्यक्रम की डिमांड की गई है।

बसपा के जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बताया कि चार मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा इटाएं में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले 26 फरवरी को पार्टी के स्टार प्रचार में शामिल नौशाद अली मछलीशहर विधानसभा में कई सभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed