{"_id":"64e78b995a515a1477083e05","slug":"professor-vandana-singh-becomes-new-vice-chancellor-of-purvanchal-university-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नई कुलपति बनीं प्रोफेसर वंदना सिंह, जल्द संभालेंगी कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नई कुलपति बनीं प्रोफेसर वंदना सिंह, जल्द संभालेंगी कार्यभार
Thu, 24 Aug 2023 10:25 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:25 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति का पदभार जल्द ही संभालेंगी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
विज्ञापन
प्रोफेसर वंदना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। गुरुवार देर शाम इस बाबत राजभवन में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर बोबडे ने इस बात की जानकारी दी। प्रोफेसर वंदना सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति का पदभार जल्द ही संभालेंगी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रोफेसर वंदना सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
तीन साल 7 दिन रहा कुलपति निर्मला मौर्या का कार्यकाल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या का कार्यकाल तीन साल सात दिन का रहा। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन, दंतोपड़ी ठेगड़ी विधि संकाय, इंडोर स्टेडियम, संचार विभाग में साउंड प्रूफ हॉल, अमृत सरोवर आदि काम कराए गए। प्रोफेसर वंदना सिंह 19 वें कुलपति के तौर पर तीन वर्ष के लिए कार्यभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन