फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Professor of TD College of Jaunpur made dirty demand from girl student Video viral

गंदी करतूत: इच्छा पूरी कर दो...जौनपुर के टीडी कॉलेज के प्रोफेसर ने की अश्लील डिमांड, छात्रा ने बना लिया वीडियो

Thu, 25 May 2023 11:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 11:21 PM IST
सार

जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतिष्ठित टीडी कॉलेज के एक विभागाध्यक्ष ने स्नातक की छात्रा से अश्लील बातें की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने विभागाध्यक्ष की इस करतूत का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Professor of TD College of Jaunpur made dirty demand from girl student Video viral
टीडी कॉलेज जौनपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध टीडी कॉलेज में एक प्रोफेसर ने शिक्षा के मंदिर को दागदार कर दिया। प्रोफेसर ने बीएड और टीईटी पास कराने की बात कह कर छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। हालांकि छात्रा उसके ऑफर को ठुकराती है और उसके करतूतों का चुपके से वीडियो भी बनाती है। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है।

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य ने नोटिस जारी कर प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस के पास अबतक मामले की शिकायत नहीं पहुंची है।  जौनपुर के टीडी कॉलेज के एक विभाग का विभागाध्यक्ष छात्राओं को अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करता था। प्रोफेसर की इस गंदी हरकत और नीयत को भांपकर एक छात्रा ने उसकी बातचीत का वीडियो बना लिया। इसमें प्रोफेसर ने सारी हदें लांघ दी हैं।

विज्ञापन

'शारीरिक संबंध बनाने से कोई दिक्कत नहीं होगी'

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रोफेसर अपने केबिन में छात्रा से अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहा है। इसके एवज में उसने छात्रा को बीएड और टीईटी भी कराने का प्रस्ताव दिया।  छात्रा के नहीं मानने पर समझा भी रहा है कि शारीरिक संबंध बनाने से कोई दिक्कत नहीं होगी। अब बहुत सी दवाइयां आती हैं, कुछ भी दिक्कत नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, एक्शन में आई पुलिस

विभागाध्यक्ष यह भी कहता है कि एक बार में क्या हो जाएगा। बातचीत के दौरान ही प्रोफेसर कई तरह के अश्लील सवाल भी कर रहा है। यह वीडियो कब बनाया गया यह तो नहीं पता चला लेकिन गुरुवार को तेजी से यह वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा प्रोफेसर टीडी पीजी कॉलेज में विभागाध्यक्ष है।

टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक सिंह ने बताया कि वीडियो उनके पास भी पहुंचा है, मगर इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। प्रबंधक ने ईमेल और व्हाट्स एप के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है। इस समय ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। इसलिए प्रोफेसर नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि उनसे मेल और व्हाट्स एप से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने माना कि वीडियो देखने और सुनने में बेहद ही अश्लील है।

आरोपी प्रोफेसर ने नहीं दिया अब तक जवाब

कॉलेज प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में विभागाध्यक्ष से पूछा गया है कि सोशल मीडिया के जरिये आपका यह वीडियो सामने आया है। इस बारे में अपना लिखित स्पष्टीकरण दें। फिलहाल प्रोफेसर की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed