{"_id":"628d220f4732ec4f3d3c60b4","slug":"professor-made-in-purvanchal-university-38-employees-became-regular-jaunpur-news-vns6553251169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने प्रोफेसर, 38 कर्मचारी हुए नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने प्रोफेसर, 38 कर्मचारी हुए नियमित
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा सेवा में लगे 8 शिक्षक प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किए गए। इसके अलावा 38 कर्मचारियों को नियमित किया गया। यह सभी निर्णय कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया।
कार्यपरिषद की बैठक कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीके से कराई गई। इसमें तीन एजेंडे पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों में सेवा दे रहे 8 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत करने पर परिषद ने मुहर लगा दी। इसमें बीटेक संकाय के प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. रवि प्रकाश, बायोटेक के प्रो. प्रदीप कुमार, एमसीए के प्रो. सौरभ पाल, प्रो. सुरजीत यादव, प्रो. निपुर तिवारी, एमबीए से प्रो. मुराद अली को पदोन्नत का लाभ मिला। प्रोफेसर पद पर चयनित होने की सूचना लगते ही सभी पदोन्नत प्रोफेसर अधिकारियों से मिलकर बधाई भी दी। इसके अलावा, दिसंबर 2001 के संविदा डेलीवेज में संविदा कर्मचारियों का मामला रखा गया। इसमें कुल 38 कर्मचारी जो 31 दिसंबर 2001 तक के संविदा, डेलीवेज पर सेवा दे रहे थे। कार्यपरिषद ने उनकी सेवा कार्य को देखते हुए 38 कर्मचारियों को नियमित कर दिया। इसकी खबर लगते ही कर्मचारी पूरे कैंपस के घूम कर एक-दूसरे को बधाई दी। कर्मचारियों को नियमित होने की सूचना लगने पर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दिया। इसके अलावा भी कुछ मामलों पर परिषद ने विचार विमर्श किए गए। कार्यपरिषद की बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। मौके पर वित्त अधिकारी संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो चंद्रमोहनी चतुर्वेदी, प्रो. महक सिंह, प्रो. अविनाश पार्थिडेकर, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ भवानी वर्मा, डॉ. अशोक चक्रवर्ती, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. सुरेश पाठक, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, श्याम श्रीवास्तव, लक्ष्मीचंद मौर्य मौजूद रहे।