फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Professor accused of unnatural misdeed of child was sent to jail in jaunpur

Jaunpur: बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर को भेजा गया जेल, किताब देने के बहाने बुलाया था घर

Thu, 01 Jun 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 09:54 PM IST
सार

जौनपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में विधि विभाग के एक प्रोफेसर पर बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है। गुरुवार को उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। वहां से दो बजे जिला कारागार भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Professor accused of unnatural misdeed of child was sent to jail in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के जौनपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में विधि विभाग के शिक्षक प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह को पुलिस ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। वहां से दो बजे जिला कारागार भेज दिया गया। शिक्षक पर बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में लाइन बाजार थाने में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के लॉ विभाग के शिक्षक प्रोफेसर संतोष सिंह यूपी सिंह कॉलोनी में रहते हैं। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे 11 वर्षीय बालक को ग्रामर की किताब देने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह बालक रोते हुए घर गया और अपनी मां से पेट में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन


परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन आरोपी शिक्षक के घर पहुंचे तो धमकी देकर भगा दिया गया। फिर मां की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी कॉलेज में एक सप्ताह पूर्व प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रदीप सिंह का छात्रा से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तीन माह पहले हुई शादी; पति नपुंसक, ससुर ने संबंध बनाने की कोशिश की, युवती ने पुलिस से की शिकायत

लाइन बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि सुबह आरोपी शिक्षक को पाक्सो कोर्ट के न्यायालय में पेश करके दोपहर करीब दो बजे जिला कारागार भेज दिया गया। प्राचार्य ने बताया कि लाइन बाजार थाने से रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया जाएगा। अश्लील वीडियो जांच कमेटी समेत काॅलेज की सभी कमेटियों से बाहर कर दिया गया है।

अश्लील वीडियो जांच टीम का सदस्य है अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी

एलएलबी के जिस शिक्षक पर बुधवार को बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, वह छात्रा से अश्लील बातचीत के वायरल वीडियो मामले में जांच कमेटी का सदस्य भी बताया गया है। इस घटना के बाद वह जांच कमेटी का सदस्य रहेगा या नहीं, यह प्रबंध समिति ही तय करेगी। बहरहाल, कॉलेज के प्राचार्य ने आरोपी शिक्षक को जेल भेजने के बाद कॉपी आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

25 मई को डिग्री कॉलेज में प्राचीन इतिहास विभाग के एचओडी डॉ. प्रदीप सिंह का एक छात्रा से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह के खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आरोपी प्रोफेसर प्रदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पांच सदस्यीय जांच कमेटी भी बनाई गई। जांच कमेटी का संयोजक ओम प्रकाश सिंह को बनाया गया। इसमें अरुण कुमार चतुर्वेदी, आभा सिंह या सुषमा सिंह, संतोष कुमार सिंह व श्रद्धा सिंह को शामिल किया गया। इस कमेटी को जांच करके 15 दिन में रिपोर्ट देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed