फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Processions and tableaux were taken out from 34 places.

Jaunpur News: 34 स्थानों से निकाली गई शोभायात्रा और झांकियां

Fri, 27 Mar 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Processions and tableaux were taken out from 34 places.
शाहगंज में रामनवमी के अवसर पर निकला राम रथ। स्रोत-संवाद
जौनपुर। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) के उपलक्ष्य में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह झांकी जनपद में 34 स्थानों से निकाली गई। इसमें सबसे अधिक झांकी शहर कोतवाली क्षेत्र में 12 स्थानों से निकाली गई। झांकी में हाथी, धोड़ा, ऊंट, डीजे, रथ, बैंड बाजा, ढोल-ताशा शामिल रहे। भगवान गणेश को तिलक कर शोभायात्रा का शुभांरभ किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा अहियापुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर से चल कर नगर के मुख्य मार्ग अहियापुर, सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज होते हुए कजगांव पड़ाव पहुंची। जहां मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आरती की गई। शोभायात्रा में हाथी, धोड़ा, ऊंट, डीजे, रथ, बैंड बाजा, ढोल-ताशा के साथ आकर्षक झांकियों व भगवान राम की पालकी भी शामिल थी। शोभा यात्रा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा का मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने शुभारंभ किया। संचालन बोल बम कांवरिया संथ के पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर सुभाष गर्ग, मुनालाल सेठ, जिलाजीत सेठ. राजकुमार, गौतम सोनी, मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल की ओर से रामनवमी पर नगर के कुत्तूपुर चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। जिला संयोजक गणेश मोदनवाल के नेतृत्व में नगर एवं प्रखंडों से आए हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए। यात्रा शंकरमंडी अटाला, सब्जीमंडी, होते हुए सद्भावना पुल के पास मां दुर्गा मंदिर पहुंच कर प्रभु श्रीराम की आरती की एवं लोगों को श्रीराम के मर्यादित जीवन को आचरण में उतारने का आग्रह किया। शोभा यात्रा शुभारंभ आशुतोष सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजन में उदय राज सिंह, आशुतोष, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, जिला सह संयोजक आनंद उपाध्याय, सुनील शर्मा मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के परमानपुर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मैहर माता मंदिर प्रांगण में राम दरबार को सजाया गया। रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान को नए वस्त्र और सुगंधित पुष्पमालाओं से सजाया गया। विभिन्न प्रकार के फलों के साथ 51 किलो लड्डू और छप्पन भोग अर्पित किया गया। प्रधान ट्रस्टी सत्य प्रकाश ने आरती की। इस अवसर पर प्रो. अजय दुबे, डॉ. शेखर गुप्ता, अजय जायसवाल, सुशील जायसवाल, नितिन जायसवाल एवं विनीत जायसवाल उपस्थित रहे। मंदिर प्रबंधक रोहित जायसवाल ने सहयोग किया। मछलीशहर:
नगर स्थित सीएचसी परिसर से राम नवमी का जुलूस निकाला गया। तीन झाकियां निकाली गईं। पूरे नगर में भ्रमण कर अस्पताल में आकर समाप्त हुआ। पूजा महासमिति के अध्यक्ष शिशिर कुमार, महामंत्री राजेश उमर, प्रचारक राजेंद्र के अलावा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, धर्मेंद्र सरोज मौजूद रहे।
खेतासराय : हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गोलाबाजार स्थित पावर हाउस परिसर से हुआ। मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि कथा वाचक सुधीर मिश्रा तथा प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यात्रा गोलाबाजार से प्रारंभ होकर काली मंदिर और डोभी मोड़ होते हुए गोलाबाजार पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शाहगंज : रामनवमी पर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में शोभायात्रा घास मंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर से प्रशासन की निगरानी में प्रारंभ हुई। रथ के आगे विभिन्न वेशभूषा में सजे घोड़े शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। यात्रा घास मंडी चौक से निकलकर जेसी चौराहा, योगीनाथ तिराहा और कलेक्टरगंज होते हुए घास मंडी चौक पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन समिति के भुवनेश्वर मोदनवाल मौजूद रहे। सतहरिया : समदरिया सेवा समिति के संयोजकत्व में क्षेत्र के सुभाष नगर चौराहे से भगवान श्री राम की गाजेबाजे एवं घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां दुर्गा मंदिर तरहटी पर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ अमित दुबे ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण जी की आरती उतार कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article